विकास की एक पहल।
नमस्कार दोस्तों
अब अपने क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र में आगे लाना होगा उसके लिए हमें ही प्रयास करने होंगे।
दोस्तों जैसा कि आप जानते है क्षेत्र विकास के लिए सिर्फ सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं है हमारा फर्ज सरकार से ज्यादा है शुरुआत हमें ही करना चाहिए।
आइए जानते हैं कैसे शुरुआत करना है आपको बस इतना करना कि आपके क्षेत्र में ऐसा एरिया देखना है जहाँ लोग दो-चार दिन घूमने आ सके या फिर दर्शन करने आ सके।
उसका प्रचार प्रसार हम सभी क्षेत्रवासियों को मिलजुल कर करना होगा।
वहां की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए क्या-क्या व्यवस्थाएं होनी चाहिए, उन व्यवस्थाओं की प्रैक्टिकल प्लानिंग करनी होगी।
इस पहल से हमारे नौजवान जागरूक होंगे और क्षेत्र का विकास होगा, रोजगार, शिक्षा स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।
और पलायन भी रुकेगा।
अभी कोरोना काल चल रहा है इसलिए हम हम सिर्फ डिजिटल माध्यम से फेसबुक Live पर वार्तालाप करते है।
अगर आपके पास पर्यटन को बढ़ाने के लिए कोई तजुर्बा या जानकारियां देना चाहते हैं तो समाज सेवा के लिए आप महाकाली, कालिंका मंदिर फेसबुक पेज पर Live सादर आमंत्रित हैं।
धन्यवाद!
लेखक: योग गुरु नरेश सिंह
गांव: तिमला खोली, जिला पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड ।

