जय कालिंका माँ
कोरोना वायरस के कारण शहरों से पहाड़ो की ओर अपने घरों में,अपने गांओं में,अपनों के पास लौट रहे सभी भाई-बहनों का स्वागत है।
उम्मीद है आप सभी स्वस्थ्य होंगे और सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करते हुए समाज हित में,गांव के हित में,प्रशासन द्वारा तैनात किए गए सभी कर्मचारियों अध्यापकों,पुलिस,पटवारी,आशा वर्करों,ग्राम प्रधानों आदि के साथ पूर्ण सहयोग करते हुए निर्धारित समय सीमा तक क्वारंटाइन केंद्रों स्कूलों,पंचायत घरों,या गांव से दूर किसी
अन्य स्थानों पर निवास कर रहे होंगे और करेंगे।
अन्य स्थानों पर निवास कर रहे होंगे और करेंगे।
माँ भगवती से प्रार्थना करते हैं कि इस विश्वव्यापी कोरोना जैसी समस्या का जल्द से जल्द निवारण हो व समस्त जगत और प्राणियों का कल्याण हो।
कुछ जगहों से शिकायत आ रही है कि लोग नियमों का पालन नही कर रहे हैं व कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। भाइयों ऐसा कार्य कदापि न करें क्वारनटाइन यानी छूत की बीमारी में अलग रखने का प्रबंध समाज के हित में है इसे गलत न समझें यह आपकी जिम्मेदारी है बस कुछ ही समय की बात है फिर आप सभी अपनों के बीच
हम सब के साथ एक सामान्य दिनचर्या में शामिल हो जाओगे।
हम सब के साथ एक सामान्य दिनचर्या में शामिल हो जाओगे।
दूसरी ओर गांवों के लोग भी संकट की इस घड़ी में शहरों से आए लोगों का साथ दें उनका उत्साह बढाएं, उनको सम्मान की नजरों से देखें, घबराएं नहीं बस सामाजिक दूरी व नियमों का पालन खुद भी करें व उनसे भी प्रेम पूर्वक करने को कहें ये हमारे ही अपने हैं आवश्यकता पड़ने पर हम एक दूसरे का साथ देते हैं हम पहाड़ के लोगों को
विशेषकर बड़े इलाज के लिए शहरों की ओर ही जाना पड़ता है उस समय शहरों में रह रहे इन भाइयों और बहनों के सहयोग की भी सभी को आवश्यकता होती है।
Post by- Jagmohan Patwal
Village- Thabriya Malla

