खुशहाल जीवन जीने के लिए यह आदत बनाना जरूरी है।
क्या आप कोई ऐसा कार्य करते हैं जो आपको सूर्योदय से पहले 'ब्रह्म मुहूर्त' में जागने के लिए मजबूर करता है अगर नहीं तो जागना शुरू कर दें, उसी दिन से आपके दैनिक चर्या में विशेष परिवर्तन आना शुरू हो जाएगा। 
जैसे - अनुशासन, भक्ति, शक्ति, स्फुर्ती, ज्ञान, सद्गुण , अच्छे संस्कार, अच्छा स्वास्थ्य, सुख- समृद्धि आदि।
प्रेरणादायक कार्य इस प्रकार हैं -
(१) शुद्धीकरण - तन, मन और घर।
(२) मंदिर व अपने अन्य धार्मिक स्थान जाना।
(३) सैर करना सीधा, ऊपर नीचे।
(४) योग, प्राणायाम व ध्यान करना।
(५) दौड लगाना।
(६) नृत्य करना।
(७) रोजगार के लिए जाना।
(८) अध्ययन करना।
(९) माता - पिता की सेवा करना।
(१०) समाज सेवा करना।
लेखक : योग गुरु नरेश सिंह
गांव - तिमला खोली, जिला पौड़ी गढ़वाल ,उत्तराखंड !

